देहरादून, जून 3 -- पौड़ी। पौड़ी शहर से सटे ग्राम मासो तल्ला बिचली रेवाड़ी में गुलदार एक मुर्गी फार्म हॉउस में घुस गया। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह रावत के मुर्गी फार्म में गुलदार घुस गया। गुलदार ने करीब 15 से 16 मुर्गियों को अपना निवाला बना लिया, जिससे क्षेत्र में दहसत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर काबू में किया। गुलदार के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम गुलदार को बेहोश अवस्था में उपचार और निगरानी के लिए रेंज कार्यलय ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...