देहरादून, मई 8 -- पौड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उत्तरा केयर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल मे उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण, चिकित्सकीय उपकरणों व मरीज को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा शिव मोहन शुक्ला ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी यूनिट, जनरल ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, लैब के विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक मशीनों, लैब, फार्मेसी, मरीज प्रतीक्षालय व अन्य चिकित्सा इकाइयों की उपकरणों एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि पर्वतीय जनपदों में इस प्रकार की आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधाओं का विकसित होना अत्यंत सकारात्मक संकेत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.