पौड़ी में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
देहरादून, अगस्त 18 -- पौड़ी। विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त और त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज हो गई है। मतदाता नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रगति से लेकर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, नामों में संशोधन और दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पर विस्तार से मंथन किया गया। अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए तथा भरे हुए प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.