देहरादून, अप्रैल 4 -- पौड़ी। पौड़ी जिले के ग्राम सभा खण्ड तल्ला में भालू ने गोशाला के दरवाजा तोड़कर गाय को शिकार बनाया। वहीं, दूसरी गाय को घायल कर दिया। ग्राम प्रधान संदीप नेगी ने तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों के साथ गोशाला में पहुंचकर मरी गाय का निरीक्षण किया। प्रधान का कहना है भालू ने यहां 3 गायों को बीते 3 हफ्तों में मार डाला है। जिससे गांव वालों में भय का माहौल बना हुआ हैं। उन्होंने जल्द ही भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...