देहरादून, मार्च 19 -- पौड़ी। घरेलू गैस वितरण को लेकर गुरुवार को पौड़ी शहर में भारत गैस की सप्लाई पहुंची। इण्डेन गैस की गाड़ी गुरुवार को भी नहीं आईं। इससे पहले लगातार तीन दिन इण्डेन गैस और भारत गैस दोनों ने सप्लाई दी थी। गुरुवार को केवल भारत गैस के सिलेंडर ही वितरित किए गए। कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई गुरुवार को भी नहीं हुई। गैस की गाड़ी सुबह पहुंचते ही उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि भीड़ कम रही। पौड़ी छत्रीधार में भारत गैस ने लोगों को घरेलू सिलेंडरों का वितरण किया। इससे पहले खंडा, डोभ आदि पॉइंट्स पर बुधवार को गैस उपभोक्ताओं को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...