देहरादून, अप्रैल 4 -- पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में बाजार बंद होने के बाद शनिवार को खुल गया। युवक के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को पौड़ी का बाजार पूरी तरह बन्द रहा। हलांकि यातायात पूरी तरह सामान्य रहा और आवाजाही को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं देखी गई। शनिवार को बाजार रोज की तरह ही खुले। बाजार के खुलने से गतिविधियां फिर से सामान्य हो गई है। पुलिस बाजार पर नजर बनाए हुए है और मुख्य चौराहों पर डटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...