देहरादून, अप्रैल 3 -- पौड़ी। पौड़ी शहर में गुरुवार को हुए बवाल के बाद शुक्रवार को बाजारों की रौनक भी थमी रही। शहर में अधिकतर दुकानें शुक्रवार को बंद रही। हालांकि शुक्रवार को अवकाश होने की वजह से भी सरकारी दफ्तर और अन्य प्रतिष्ठान बंद थे। वहीं एतियातन पुलिस बल शहर में गश्त करता हुआ दिखाई दिया। सुबह दूध, सब्जी आदि की दुकानें खुली। साथ ही परिवहन व्यवस्था और आवाजाही भी सुचारू रही। इस मामले में गुरुवार को ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पौड़ी व्यापार संघ के अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि व्यापारी वर्ग शहर में शांति व्यवस्था का पक्षधर है। इस दौरान स्टेशन और बाजार की सहित अन्य जगहों पर अधिकतर दुकानें बंद रही है। हालांकि कुछ दुकानें खुली भी थी। पौड़ी के सीओ तुषार बोरा ने बताया है कि पुलिस शहर में शांति व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.