देहरादून, मई 23 -- पौड़ी। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एडी गढ़वाल से मुलाकात कर तीस फीसदी पदोन्नति को लेकर विस्तार से वार्त की। एडी ने कहा कि इस बीच जिन शिक्षकों ने टीईटी पास कर  ली है, उनकी पदोन्नति को  लेकर निदेशालय से पत्राचार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने बताया कि संघ ने एलटी तीस फीसदी कोटे के तहत शिक्षकों की पदोन्नति की मांग रखी। जिन शिक्षकों ने टीईटी पास कर ली हो उन्हें पदोन्नति का लाभ शीघ्र दिया जाए।अब तक विभिन्न विषयों में 65 शिक्षकों ने टीईटी पास कर ली है। जिसमें हिन्दी में 11, सामान्य में 9, अंग्रेजी में 11, विज्ञान में 16, गणित में 8 सहित कुल 65 शिक्षक शामिल है।हालांकि यह भी पढ़ें- पौड़ी में प्राथमिक शिक्षकों ने तीस फीसदी पदोन्नति की उठाई मांग 768 आवेदन शिक्षकों ने किए हुए है। जुगरान ने बताया कि टीईटी सितंबर 2...