देहरादून, मई 2 -- पौड़ी। सतपुली के पास रेतपुर भिताड़ा पुल से लटककर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को 112 के माध्यम से शनिवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक पुल पर लटका हुआ है। युवक की पहचान पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद्र ग्राम रेतपुर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है ।आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर युवक ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने सतपुली थाने व थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...