देहरादून, जून 12 -- पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं जन-जागरुकता के उद्देश्य से आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, पौड़ी गढ़वाल द्वारा जिला कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित नमस्ते योग ऐप के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारियों को योग के महत्व, उसकी वैज्ञानिक उपयोगिता व दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कर्मचारियों को व्यावहारिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अंजू अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योग फॉर हेल्दी ट्रेनिंग रखी गई है। यह भी पढ़ें- अंतराष्ट्रीय योग दिवस: 15 से 21 जून तक मनेगा योग सप...