देहरादून, जुलाई 17 -- पौड़ी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में दो सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं। शिक्षकों ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी से मुक्त रखने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार से जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...