देहरादून, मार्च 9 -- पौड़ी। सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अपने दफ्तर में लोगों की समस्याएं सुनी। जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों से संबंधित 14 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के अधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। लंबित प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और साथ ही हर शिकायत को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.