देहरादून, मार्च 24 -- पौड़ी। डिप्लोमा इंजीनियरों की 27 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। महासंघ के जिला मुख्यालय पौड़ी सहित श्रीनगर, कोटद्वार व सतपुली शाखाओं में इंजीनियरों ने धरना देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पौड़ी लोनिवि निरीक्षण भवन परिसर में इंजीनियरों ने धरना दिया। इस मौके पर महासंघ के पौड़ी शाखा अध्यक्ष सुमित नेगी, सचिव राहुल लखेड़ा ने कहा कि पिछले लंबे समय से डिप्लोमा इंजीनियरों की समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार से जल्द ही कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को दूर करने, पूर्व की भांति तीन पदोन्नति देने, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, उत्तराखंड पेयजल निगम व उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.