देहरादून, सितम्बर 6 -- पौड़ी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के तहत ऑनलाइन फिटनेस एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विभिन्न चरणों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि द्वितीय सप्ताह के पुश-अप/स्क्वाट चैलेंज में जुबिन नौटियाल ने प्रथम, अक्षत ने द्वितीय और सार्थक बुटोला ने तृतीय स्थान हासिल किया। माई उत्तराखण्ड माई प्राइड प्रतियोगिता में अंजू रावत प्रथम, वंशिका नेगी द्वितीय और तनुजा रावत तृतीय रहीं। तृतीय सप्ताह की स्किपिंग प्रतियोगिता में अरमान कुमार प्रथम, गौरी द्वितीय और साहिल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं युवा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मानसी न...