देहरादून, अप्रैल 21 -- पौड़ी। घरेलू गैस नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को पौड़ी-देवप्रयाग सड़क पर नए बस अड्डे के पास जाम लगाया। घरेलू गैस लेने के लिए घरों से सड़क तक आए उपभोक्ताओं को कहना था कि रोस्टर के हिसाब से उनके मोहल्ले में सोमवार को गैस की सप्लाई होनी थी लेकिन सोमवार को भी गैस की गाड़ी नहीं आई। जिससे उन्हें बिना गैस लिए ही अपने घरों को खाली जाना पड़ा। मंगलवार को बताया गया कि गैस आएगी। तो फिर वह मंगलवार को भी घरों से खाली सिलेंडर लेकर सड़क तक पहुंचे लेकिन गैस नहीं मिली। व्यवस्था से नाराज महिलाओं और अन्य उपभोक्ताओं ने पौड़ी-देवप्रयाग सड़क पर नए बस अड्डे के पास कुछ देर तक जाम लगाया और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इस दौरान उपभोक्ताओं ने मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी बुलाया। मोहित सिंह ने बताया कि नए बस अड्डे पर गैस वितरण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.