देहरादून, मार्च 14 -- पौड़ी। घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए पौड़ी नए बस अड्डे पर लोगों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को भी इण्डेन गैस की सप्लाई आई और शनिवार को भी सिलेंडर की गाड़ी सुबह पहुंची। शुक्रवार को गोदाम के पास ही उपभोक्ताओं को गैस बांटी गई। जबकि शनिवार को सर्किट हाउस मोहल्ले में गैस भेजी गई। वहीं शनिवार को मुख्यालय में भारत गैस की भी गाड़ी आईं। गढ़वाल गैस सर्विस के प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि घरेलू गैस को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है और लगातार सप्लाई भी पहुंच रही हैं। हालांकि कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर होटल व्यवसायियों की परेशानी कम नही हुई। उन्होंने इस संकट से पार पाने के लिए डीजल भट्टी और कोयले का विकल्प भी चुना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...