देहरादून, मार्च 18 -- पौड़ी। घरेलू गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही हैं। बुधवार को इण्डेन गैस की सप्लाई नहीं आई। जबकि भारत गैस विस्तार पटलों के लिए भेजी गई। इससे पहले तीन दिन लगातार इण्डेन गैस की गाड़ी आयी थी। बुधवार को केवल भारत गैस की सप्लाई ही आयी। गैस की गाड़ी सुबह पहुंचते ही उपभोक्ता बड़ी संख्या में सिलेंडर लेने के लिए मौके पर पहुंच गए। खंडा, श्रीकोट, डोभ में भारत गैस के सिलेंडर वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...