पौड़ी में गुलदार ने महिला का सिर धड़ से अलग किया, शूटआउट में आदमखोर भी ढेर
पौड़ी, जून 10 -- गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज में मंगुलदार ने कोट ब्लॉक के बाडियू गांव में घास लेने गई 59 साल की महिला को मार डाला। गुलदार ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद गुलदार मौके पर ही चहलकदमी करता रहा। वह घटनास्थल पर पहुंचे शूटरों पर भी हमलावर हो गया। शूटरों ने आत्मरक्षा में गुलदार को मौके पर ही ढेर कर दिया। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि मंगलवार को बाडियू गांव निवासी प्रभा देवी पत्नी मातबर सिंह मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर कर दिया। गुलदार महिला को घसीटते हुए खंडहर पड़े एक मकान में ले गया। उसने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। लोगों के मौके पर पहुंचने पर भी गुलदार खंडहर के पास चहलकदमी करता रहा। वन विभाग की टीम के साथ शूटर मौके पर पहुंचे। इस दौरान गुलदार शूटरों पर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.