देहरादून, मई 16 -- पौड़ी। पौड़ी के कमंद गांव में गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। ग्रामीण गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग कर रहे है। एक के बाद एक हमलों पर भी ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताई है।  प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई जा रही है। वन विभाग की टीम भी मौके पर बनी है। गुलदार को नरभक्षी घोषित करने के लिए मुख्य वन जीव प्रतिपाल को पत्र लिखा गया है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...