देहरादून, मई 11 -- पौड़ी। एकेश्वर ब्लाक का प्राथमिक स्कूल सासौं गुलदार की डर से सोमवार को बंद रहा। स्कूल की चारदीवारी के पास गुलदार के दिखाई देने के बाद शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूल सासौं को मंगलवार तक बंद किए जाने के आदेश रविवार को ही कर दिए थे। वहीं गुलदार के यहां सक्रिय होने के बाद वन विभाग ने भी इसका संज्ञान लिया है। विभाग ने यहां ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई और सतर्क रहने की भी अपील की है। एकेश्वर के उप शिक्षाधिकारी मनोज जोशी ने बताया है कि प्राथमिक स्कूल सासौं को फिलहाल मंगलवार तक बंद कर दिया गया है। इस स्कूल में तीन छात्र पठन-पाठन करते है। गुलदार के दिखाई देने के बाद यह कदम उठाया गया है। आगे जैसे स्थिति होगी, बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से वैसे ही कदम उठाएं जाएंगे। अन्य आस-पास के स्कूलों की एसएमसी के साथ बैठक ...