देहरादून, सितम्बर 1 -- पौड़ी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित 'शुद्धीकरण' को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया। मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि आठ अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा हुई थी, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। शिकायत के अनुसार, 10 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा यज्ञ एवं गंगाजल का छिड़काव किया गया। कांग्रेस ने इसे मैदान के 'शुद्धीकरण' की कार्रवाई बताया है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं...