देहरादून, अप्रैल 4 -- पौड़ी। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पोखड़ा के भतकोट गावं पहुंचे। बीते गुरुवार को भतकोट निवासी हरेंद्र सिंह की चार साल बेटी को गुलदार ने मार दिया था। इसके बाद से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गोदियाल ने कहा है कि सरकार वन्य जीवों के हमलों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कारगर नीति बनाने में असफल साबित हुई है, इसी का परिणाम है कि लोग आज दहशत में जी रहे हैं। शनिवार को पोखड़ा ब्लाक के प्रभावित गांव भतकोट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जहां परिजनों को ढांढस बंधाया वहीं घटना पर दुख भी जताया। हिन्दुस्तान से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि एक छोटी सी जगह पर गुलदार की बीते सितंबर से ही करीब 8 घटनाएं सामने आ चुकी है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं दूसरी तरफ सरकार किसी तरह का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.