देहरादून, मई 11 -- पौड़ी। नगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया। नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्षों सहित 9 सचिव के पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। लंबे समय से कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी विस्तार का कार्यकर्ताओं को इंतजार था। नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने बताया कि कार्यकारिणी में मकान सिंह रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित मनमोहन सिंह, यशोदा नेगी, आस्कर रावत और अनीता रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ ही नगर कांग्रेस कमेटी में अनूप सिंह, सर्वेशवर रावत, भगवती देवी, कुलदीप रावत, शुगुप्ता, राधिकार, पिंकी और अमन नेगी  को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी में कुछ और पदों पर भी जल्द कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का काम किया जाएगा। कहा कि कार्...