देहरादून, अप्रैल 18 -- पौड़ी। पौड़ी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई।   बैठक में राजनीति दलों से बीएलए-2 की तैनाती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि दल हर बूथ पर अपने बीएलए की तैनाती प्रस्तावित एसआईआर से पहले कर दे। जोर दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर बीएलए की तैनाती की जाएं। भाजपा और कांग्रेस ने जिले की सभी विधानसभाओं में बीएलए की तैनाती की है। लेकिन आप, सीपीआईएम, बसपा आदि दलों के सभी बीएलए तैनात नहीं हो पाए हैं। लिहाजा ये दल भी एसआईआर से पहले यह कार्य पूरा कर दे। इसके साथ ही विधानसभा वार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अफसरों के साथ बूथ वार तैयार की गई मृत, अनुपस्थित और शिफ्ट यानी एएसडी वोटर लिस्ट भी राजनीतिक दलों की बैठक सौंपी गई।सहायक निर्वाच...