पौड़ी में ऊर्जा परिदृश्य पर छात्रों ने रखे विचार, मीनाक्षी ने मारी बाजी
देहरादून, सितम्बर 8 -- पौड़ी। राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचौंरी में कोट विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में 14 विद्यालयों के 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर ऊर्जा के भविष्य को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में राइंका खंडूखाल की मीनाक्षी ने प्रथम, इसी विद्यालय की रिया ने द्वितीय तथा राइंका कोट के शौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। संगोष्ठी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर इस तरह की संगोष्ठियां विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.