देहरादून, अप्रैल 10 -- पौड़ी। पौड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार से शुरू हुए इस धरने में कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 140 रुपये प्रतिदिन बढ़ाया जाए और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। इसके साथ ही बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये का प्रावधान लागू किए जाने की मांग भी उठाई गई। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभाग द्वारा खाते से 300 रुपये की कटौती के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस तरह का कोई भी निर्णय जीओ पास होने के बाद ही लागू किया जाए। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.