देहरादून, मार्च 5 -- पौड़ी। होली पर सतपुली पुलिस ने वृद्धाश्रम मलेठी के वरिष्ठ नागरिकों के साथ रंगोत्सव मनाया। पुलिस टीम ने यहां रह रहे वृद्धजन से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। वहीं रिखणीखाल पुलिस टीम ने भी दंपत्ति को पाटीसैंण अस्पताल तक छोड़ा। यह दंपत्ति अपने बीमार बच्चे के साथ सड़क पर खड़े होकर सहायात मांग रहे थे। सतपुली पुलिस टीम ने मलेठी पहुंचकर सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे स्वयं को कभी अकेला न समझें। पुलिस परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ है और उनकी सहायता के लिए तत्पर है। वहीं होली के अवसर पर थाना रिखणीखाल पुलिस टीम ने एक दंपति को पाटीसैंण अस्पताल तक पहुंचाया। यह दंपत्ति गोद में बीमार बच्चे को लेकर सड़क में खड़े दिखाई दिए थे लेकिन होली की वजह से कोई वाहन नहीं मिल रहा था। बताया कि उनका बच्चा पिछली रात से गंभीर बीमार है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.