देहरादून, जून 25 -- पौड़ी। पुलिस द्वारा जनपद में नशा उन्मूलन निरंतर चलाया जा रहा हे। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को रांसी स्टेडियम में स्पोर्ट्स कैंप में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों हेतु विशेष जागरूकता एवं परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 60 खिलाड़ियों का स्वेच्छा से ड्रग डिटेक्शन किट के माध्यम से परीक्षण किया गया की किसी खिलाड़ी के द्वारा नशे का सेवन तो नहीं किया जा रहा। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- पौड़ी पुलिस ने रांसी स्टेडियम में 60 खिलाड़ियों की ड्रग डिटेक्शन किट से की जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...