पौड़ी, दिसम्बर 18 -- विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के उपलक्ष में जिले की सभी कोतवाली और थानों में गुरुवार को विशेष गोष्ठियों का आयोजन हुआ। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना गया। थानों में आयोजित कार्यक्रमों में मौजूद अल्पसंख्यक नागरिकों की विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक व सुरक्षा संबंधी समस्याएं सुनी गईं। थाना प्रभारियों ने कहा कि नियमानुसार प्राथमिकता से इनका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को कानून जो अधिकार, सुरक्षा और उपलब्ध शासकीय योजनाएं है उसकी भी जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की जागरूकता बुकलेट का वितरण भी हुआ। कोतवाली प्रभारी पौड़ी रवींद्र बिष्ट, सतपुली जगमोहन रमोला, पैठाणी सुनील रावत, थलीसैंण लाखन सिंह सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.