देहरादून, मई 9 -- पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान 82 वाहनों के यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान व 5 को सीज किया है। पौड़ी एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग से लेकर विभिन्न थानों क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शराब पीकर 5 वाहन चालकों के वाहन सीज किए। जिसमे कोटद्वार में 4 और पौड़ी में 1 वाहन शामिल है।एमवी एक्ट में सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किए है। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। जिले भर में चलाएं गए विशेष अभियान में रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना और ओवरलोडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन के मामलों में पुलिस ने कोटद्वार में 10, श्रीनगर में 3 और लक्ष्मणझूला में 2 ...