देहरादून, सितम्बर 6 -- पौड़ी। 6 सितंबर 1932 की ऐतिहासिक पौड़ी क्रांति के महानायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक कर्मवीर जयानन्द भारती को पौड़ी में श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और जनसेवा के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 6 सितंबर 1932 को तत्कालीन अंग्रेज गवर्नर मैलकम हेली के पौड़ी आगमन के दौरान जयानन्द भारती ने अंग्रेजी शासन के विरोध में तिरंगा लहराते हुए नारे लगाए थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बाद में एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। यह घटना आज पौड़ी क्रांति या पौड़ी कांड के नाम से इतिहास में दर्ज है। जयानन्द भारती ने स्वत...