देहरादून, जून 26 -- पौड़ी। नगर पालिका परिषद पौड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फड़ और रेहड़ी व्यवसायियों को योजना की जानकारी देने के साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों और सफल लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। लीड बैंक प्रबंधक किशन सिंह नेगी ने कहा कि पात्र व्यवसायियों को कम दस्तावेजों के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने समय पर ऋण चुकाने और अधिक से अधिक व्यवसायियों से योजना का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में तीन नए ऋण आवेदन भी प्राप्त हुए। साथ ही व्यवसायियों को क्रेडिट कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान बैंक अधिकारी, नगर पालिका के प्रतिनिधि और फड़-फेरी व्यवसायी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...