देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी निवासी संगीतज्ञ एवं भातखण्डे संगीत महाविद्यालय के शिक्षक पंडित मोहन सिंह रावत ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को एक नया वाद्ययंत्र देकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा आविष्कृत 'क्लासिक बैंजो' को भारत सरकार के नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन ने आधिकारिक रूप से पंजीकृत कर मान्यता प्रदान की है। वर्तमान में इस वाद्ययंत्र के पेटेंट की प्रक्रिया भी जारी है। पत्रकार मनु पंवार द्वारा साझा किए गए पत्र के अनुसार राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान ने अपने संदेश में मोहन सिंह रावत को इस अभिनव सृजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं और बताया है कि उनके वाद्ययंत्र के पंजीकरण के साथ ही उन्हें इसके सर्जक के रूप में कई अधिकार प्राप्त हो गए हैं। मोहन सिंह रावत कई वर्षों से इस वाद्ययंत्र पर प्रयोग कर रहे थे। मान्यता मि...