हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू मार दी। पैसों की मांग करने पर युवक को चाकू मारने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है और हल्द्वानी में एक कारोबारी को भुगतान करने के लिए आया था। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग का काम करते हैं। हल्द्वानी के कारोबारियों से उनका संपर्क है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के एक कारोबारी सुनील को उन्होंने चार लाख रुपये का भुगतान करना था। शनिवार देर रात वह दून से चले और रविवार सुबह करीब चार बजे हल्द्वानी बस अड्डे पहुंचे। यहां बस से उतरते ही एक युवक ने चाकू की नोंक पर विकास से प...