देहरादून, मार्च 26 -- पौड़ी। वन विभाग की दमदेंवल रेंज के धस्माणी और पौड़ी के बलमना गांव में गुलदार के सक्रिय होने से दहशत बनी है। गुलदार अभी तक पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। वन विभाग की टीमें दोनों जगह गश्त कर रही हैं। गुलदार को पकड़ने के लिए बलमना में वन विभाग ने 4 पिंजरे भी लगाए हैं। बलमना में बीती 9 मार्च से गुलदार सक्रिय हैं और अभी तक पकड़ा भी नहीं गया है। जबकि पोखडा के धस्मानी में भी गुलदार के एक बच्चे पर हमला करने के बाद यहा भी ग्रामीणों में डर बना हुआ है। एसडीओ लक्की शाह ने बताया कि दोनों जगह टीम गुलदार पर नजर रख रही हैं। पोखडा में गुलदार ट्रैपिंग कैमरे में भी नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.