देहरादून, मार्च 8 -- पौड़ी। एक ओर गर्मियों का सीजन दशतक दे रहा है तो दूसरी तरफ पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या पेयजल किल्लत में इजाफा कर रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर स्थित परसुंडाखाल बाजार क्षेत्र में जल संस्थान की क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों के कारण हर दिन हजारों लीटर पानी सड़कों और रास्तों पर बह कर बर्बाद हो जा रहा है। लीकेज से रास्तों पर बह रहा पानी आवाजाही में भी राहगीर की परेशान बन रहा है। पूर्व सैनिक और व्यापारी उत्तम नेगी का कहना है कि 90 के दशक की इस योजना से कई गांव को पानी मिलता है। बांगरगांव से ग्राम रेदुल, आली, भीमली, सत्मुख परसुंडाखाल और खाल्यून गांव के लिए यह योजना पानी देती है। लीकेज से गर्मियों में किल्लत से लोगों को दो चार होना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.