देहरादून, अप्रैल 22 -- पौड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपालीसैंण में जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ। संस्थागत प्रसवों के इजाफे पर जोर दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करते हुए मातृ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। सीएमओ ने इसके बाद दो अस्पतालों का भी निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए भी संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए।   सीएमओ पौड़ी डॉ एसएम शुक्ला ने गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित आहार लेने, आयरन व कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान 23 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। त्रिपालीसैंण में प्रसव केंद्र स्थापित किए जाने को लेकर निर्माणाधीन पीएचसी टाइप-बी भवन का निरीक्षण करते हुए सी...