देहरादून, दिसम्बर 7 -- पौड़ी। गगवाडस्यूं घाटी के तमलाग गांव में रविवार से मोरी मेला शुरु हो गया। यह मेला 12 साल बाद आयोजित किया जाता है। छह माह तक चलने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में प्रवासी ग्रामीण भी जुटते है। मेले में छह महीने तक पांडव नृत्य के साथ ही विभन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। रविवार को ग्रामीण मैले में काली दास को सम्मान पूर्वक मन्दिर मे लेकर आये। इसके बाद मेला शुरु हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...