पौड़ी के गुलदार प्रभावित गांवों में बढ़ाएं जाएंगे ट्रैप कैमरे
देहरादून, मई 22 -- पौड़ी। पौड़ी के गुलदार प्रभावित गांव कमंद और बमंठी के साथ ही अन्य आस-पास के गांवों में वन विभाग ट्रैप कैमरों की संख्या में इजाफा करेगा। इसके साथ ही अलग-अलग टीमों को बनाते हुए गांवों की जिम्मेदारी भी सौंपेगा।
गुलदार की दहशत कमंद और बमठी सहित एक दर्जन गांवों में गुलदार की दहशत बनी है। शुक्रवार को कमंद गांव में वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी लव नक्षत्र शाह ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की और उनकी समस्याएं भी सुनी। बैठक में एक ग्रामीण सुरक्षा दल वीपीएफ गठित किए जाने पर भी सहमति बनी। यह दल ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही अन्य सहयोग भी करेगा। बताया गया कि बमठी और कमंद आदि गांवों में करीब 20 कैमरा ट्रैप लगाएं गए है। इसके बाद 10 कैमरा ट्रैप और बढ़ाएं जा रहे है। जरूरत पड़ी तो इन्हें और बढ़ाया जाएगा ताकि गुलदार की लोकेशन का पता चल सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.