देहरादून, मई 19 -- पौड़ी। पौड़ी के गिरगांव में इन दिनों उपभोक्ता पेयजल संकट से परेशान हो रहे है। बीते करीब एक सप्ताह से गांव को सप्लाई करने वाली योजना से ग्रामीणों को पेयजल  पूरा नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्रामीण इन दिनों गांव के पास एक हैंडपंप से पेयजल आपूर्ति कर रहे है। हालांकि मंगलवार को जल संस्थान ने गांव में एक टैंकर भी भिजवाया। गिरगांव में बने पेयजल संकट की शिकायत उपभोक्ताओं ने डीएम से भी की। डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने के निर्देश पर मंगलवार को जल संस्थान ने गांव में पानी के टैंकर से सप्लाई दी। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...