देहरादून, मई 20 -- पौड़ी। पौड़ी के गिरगांव पेयजल किल्लत से निजात के लिए जलसंस्थान ने टैंकरों से उपभोक्ताओं को पानी मुहैया कराना शुरू किया है। गिरगांव के ग्रामीणों करीब एक सप्ताह से पेयजल समस्या से जूझ रहे थे। इस बाबत ग्रामीणों ने डीएम से भी शिकायत करते हुए समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई थी। ग्रामीण इन दिनों गांव के पास हैंडंपप से पानी की आपूर्ति करने के लिए विवश थे। गिरगांव पंपिंग पेयजल योजना का पानी भी गांव में नहीं आ रहा है। इससे गांव के करीब 40 से अधिक परिवारों के को परेशानियां उठानी पड़ी। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता टीएस रावत ने बताया कि गिरगांव में दो टैंकरों से सप्लाई की गई है। यह भी पढ़ें- पौड़ी के गिरगांव में हैंडपंप से प्यास बुझा रहे है ग्रामीण गांव को सप्लाई होने वाले टैंक पर भी टैंकर से पानी भरा गया है। 

हिंदी हिन्दुस्तान क...