पौड़ी के कांसखेत व गिरगांव टैंकरों से हो रही जलापूर्ति
देहरादून, मई 24 -- पौड़ी। गर्मियां बढ़ने के साथ जिले के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। कल्जीखाल के घंडियाल, कांसखेत और चिनवाड़ी डांडा योजना से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई कम होने की शिकायतें मिल रही हैं। जलसंस्थान के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर योजनाओं का जायजा लिया। विभाग के मुताबिक ग्रेविटी योजनाओं में पानी का डिस्चार्ज घटने से कई गांवों में टैंकरों से पानी पहुंचाना पड़ रहा है। वहीं पौड़ी के गिरगांव में भी बीते कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव में टैंकर से पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है, जबकि ग्रामीणों को हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- हाय गर्मी! भीषण गर्मी में हांफने लगे शहर के ट्यूबवेल, बढ़ा रहे गहराई ग्रामीणों का कहना है कि स्रोतों में पानी कम होने से गांव के दर्जनों परिवार प्रभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.