पीलीभीत, अप्रैल 19 -- पौटा तिराहे पर कुछ लोगों ने अज्ञात शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। पूछताछ में लोगों ने बताया की युवक मानसिक मंदित है। उसकी उम्र करीब 46 वर्ष है। पौटा कला में घूमता फिरता रहता था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इंक्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया की मौके पर मौजूद लोगों से मृत व्यक्ति की पहचान के संबंध मे जानकारी की गई, मगर कोई पहचान नहीं सका। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में मक्के के खेत में पड़ा मिला शव यह भी पढ़ें- गोमती नदी किनारे लावारिस शव मिलने से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.