भागलपुर, मई 7 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था बुधवार को उस समय उजागर हो गई, जब क्षेत्रीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्था और लापरवाही को देखकर विधायक भड़क उठे तथा संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने अस्पताल परिसर, जांच घर, दवा भंडारण कक्ष, मरीज वार्ड एवं सीसीटीवी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। शौचालय, बेसिन और वार्डों में गंदगी फैली हुई थी तथा नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने की शिकायतें सामने आईं। निरीक्षण के दौरान मरीजों के उपयोग में आने वाले कई बेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.