किशनगंज, मार्च 3 -- पौआखाली। एक संवाददाता सोमवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पौआखाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अंकित सिंह ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और खुशियों का त्योहार है, जिसे मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह, हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक ...