किशनगंज, मार्च 21 -- पौआखाली। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पौआखाली थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें पुलिस बल के जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं। थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.