किशनगंज, मार्च 6 -- पौआखाली। एक संवाददाता पौआखाली नगर क्षेत्र में बुधवार को होली का त्योहार आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह लोगों ने पारंपरिक गीत-संगीत के साथ होली का आनंद लिया। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पौआखाली थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अंकित सिंह स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहे और पुलिस बल के साथ विभिन्न चौक-चौराहों व संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते रहे।थाना प्रभारी ने बताया कि होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार गश्त करती रही। पुलिस की सक्रियता के कारण पूरे क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.