किशनगंज, जनवरी 30 -- पौआखाली। एक संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के कई इलाकों में उपजाऊ कृषि भूमि तेजी से मिट्टी की खदान में तब्दील होती जा रही है। जिन खेतों में कभी फसलें लहलहाती थीं, वहां अब दिन-रात ट्रैक्टरों से मिट्टी की कटाई हो रही है। यह मिट्टी सीधे ईंट-भट्ठों तक पहुंचाई जा रही है, जिससे अवैध खनन का बड़ा खेल सामने आ रहा है। पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-327ई से सटे पेटभरी चौन और खान टोला इलाके में यह धंधा खुलेआम जारी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह से देर रात तक दर्जनों ट्रैक्टर खेतों से मिट्टी काटकर भट्ठों तक ढोते देखे जा सकते हैं। इनमें से किसी के पास न तो खनन की अनुमति है और न ही परिवहन से जुड़े वैध कागजात। सरकारी नियमों के मुताबिक खेती योग्य भूमि की मिट्टी की व्यावसायिक बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। निजी जरूरत के लिए सीमित खुद...