पौआखाली में अवैध बालू लदा हाइवा जब्त
किशनगंज, जून 28 -- पौआखाली। अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ पौआखाली थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से आ रहे बालू लदे एक हाईवा डंपर को जब्त कर लिया। वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़े गए हाईवा के पास बालू परिवहन से संबंधित आवश्यक ट्रांजिट पास नहीं मिलने पर खनन विभाग ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण के नेतृत्व में रविवार को क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे डब्लू बी 73 एच 8427नंबर के हाईवा डंपर को रोककर जांच की गई। वाहन में भारी मात्रा में बालू लदा हुआ था। पुलिस ने चालक से परिवहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की मांग की, लेकिन प्रस्तुत कागजात संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद हाईवा को जब्त कर थाना परिसर लाया गया।मामले की सूचना मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.