बागेश्वर, अप्रैल 13 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। आपदा प्रभावित पौंसारी गांव की सुध नहीं लिए जाने पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो ग्रामीणों की मदद से आंदोलन किया जाएगा। सरकार तथा प्रशसन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान कमला कोहली के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले दस सालों में गांव में दो बार आपदा आ गई। आपदा से गांव को भारी नुकसान हुआ है। रास्ते, नाले, पेयजल योजना तक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आपदा के बाद मुख्यमंत्री समेत पक्ष तथा विपक्ष के नेता गांव पहुंचे।जिलाधिकारी से लेकर एसडीएम, राजस्व उप निरीक्षक गांव पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.